शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहली समीक्षा बैठक, गुणवत्ता सुधार पर रणनीति.

रायपुर। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यभार संभालते ही शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। यह उनकी मंत्री बनने के बाद पहली विभागीय बैठक है। बैठक में शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय, SCERT, समग्र शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री यादव ने अधिकारियों से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने के लिए रणनीति पर विशेष चर्चा की।

जानकारी के अनुसार, कार्यभार संभालने से पहले मंत्री गजेन्द्र यादव ने दूधाधारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने महंत राम सुंदर दास से भी मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस बैठक के जरिए शिक्षा मंत्री का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मंत्री यादव ने अधिकारियों को गुणवत्ता सुधार पर ध्यान देने और रणनीतिक योजना बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *