पंप का तार जोड़ते समय करंट से किसान दंपती की मौत, गांव में पसरा मातम.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना अंतर्गत मुडेसा गांव में एक दर्दनाक बिजली हादसा हुआ। एक किसान दंपती खेत में काम करते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

करीमन साय गोंड (56) और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड (52) अपने खेत में पानी चलाने के लिए पंप चालू करने की कोशिश कर रहे थे। करीमन साय जैसे ही घरेलू कनेक्शन से तार जोड़ने लगे, उन्हें जोरदार करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़े।

गीले खेत में करंट फैलने के कारण उनकी पत्नी भी चपेट में आ गई और दोनों की तत्काल मृत्यु हो गई। पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की।

घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *