कलेक्टर्स से आज सीएम विष्णुदेव साय की वर्चुअल बैठक, 5 अहम मुद्दों पर होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में 5 प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी, जिनमें राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के रजत महोत्सव की तैयारियां भी शामिल हैं।


मुख्य मुद्दों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा, ई-कोर्ट में लंबित मामलों का समाधान, एग्रीस्टेक के माध्यम से किसान पंजीयन व फार्मर आईडी निर्माण, और 15 अगस्त से 30 सितंबर तक खरीफ फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण की प्रगति शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *