मुख्यमंत्री साय ने जापान में निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश का आमंत्रण दिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पहली विदेश यात्रा पर जापान पहुंचे और यहां जापानी उद्योगपतियों के संगठन JETRO (Collaborate & Invest Japan) के अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ में आईटी, टेक्सटाइल, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जेट्रो को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

सीएम साय ने अपनी इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने JETRO के नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जापान पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर का दर्शन किया, जो टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर माना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और सतत प्रगति की कामना की।

इसके अलावा, उन्होंने NTT लिमिटेड की CEO कायो इतो से मुलाकात कर तकनीकी सहयोग और निवेश पर चर्चा की। शाम को भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित भोज में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *