मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर में 143 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से तैयार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे राउत नाचा महोत्सव में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर बने रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा।
प्रमुख परियोजनाएं
- रामसेतु मार्ग:
अरपा उत्थान प्रोजेक्ट के तहत ₹49.98 करोड़ की लागत से निर्मित इस मार्ग में फूटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। - मिनी स्टेडियम:
₹21.79 करोड़ की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में 850 दर्शकों की क्षमता, डे-नाइट मैच की सुविधा, आधुनिक जिम और इनडोर गेम्स के लिए हॉल शामिल हैं। - स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स:
₹14.60 करोड़ की लागत से बने इस तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश, योगा, टेबल टेनिस, मनोरंजन सुविधाएं और बेसमेंट पार्किंग उपलब्ध हैं। - मल्टीलेवल पार्किंग:
₹29.76 करोड़ की लागत से निर्मित इस पार्किंग में 192 कार और 325 बाइक की क्षमता है। ग्राउंड फ्लोर पर 46 दुकानों के साथ इसे व्यावसायिक रूप से विकसित किया गया है। - सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन:
उस्लापुर से सकरी बाईपास तक ₹15.87 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण और उन्नयन हुआ है, जिसमें डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और नाली निर्माण शामिल है।
राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
डॉ. साय इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित राउत नाचा महोत्सव में भाग लेंगे। यह आयोजन बिलासपुर की सांस्कृतिक परंपरा को संजोने का प्रयास है।