छत्तीसगढ़ के 7 स्वच्छ शहरों को मिला पुरुष्कार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति के हाथो ली ट्रॉफी

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाये गए अभियान में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान गई है. छत्तीसगढ़ के 7 नगरीय निकायों को स्वच्छता के लिए पुरुष्कार प्राप्त हुआ. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को यह पुरुष्कार दिया।

बिल्हा बना देश का सबसे स्वच्छ छोटा शहर

20 हजार से कम जनसंख्या वाले कस्बों में बिल्हा नगर पंचायत को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। वहीं, बिलासपुर को 3 लाख से 10 लाख की श्रेणी में दूसरे स्थान का पुरस्कार मिला। कुम्हारी नगर को 20-50 हजार जनसंख्या वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

रायपुर को मिला ‘मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड’

रायपुर नगर निगम को शहरी स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय आवास मंत्रालय द्वारा विशेष ‘मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें ‘सुपर स्वच्छता लीग’ (SSL) के अंतर्गत मिला, जिसमें वे शहर शामिल होते हैं जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में स्थान पा चुके हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के 7 नगरीय निकायों का स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना सम्मान की बात है.इसमें प्रदेश के नागरिकों , स्थानीय निकाय और नगरीय प्रशासन का प्रयास है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *