छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा, 5 दिन तक बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है और अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 26°C रह सकता है।

राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 33.5°C और दुर्ग में सबसे कम 20.6°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग, कोरबा सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *