ईडी ने चैतन्य बघेल को किया कोर्ट में पेश, कांग्रेस नेता जुटे

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा गया। इस दौरान चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें रायपुर स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। चैतन्य बघेल को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की अदालत में लाया गया है।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और कांग्रेस के सभी विधायक न्यायालय परिसर में एकत्र हुए और समर्थन जताया। यह मामला छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल को और तेज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *