तमिलनाडु के किसानों ने सराहा छत्तीसगढ़ सरकार का धान खरीदी मॉडल
विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज तमिलनाडु कावेरी फार्मर्स प्रोटेक्शन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से धान और पान से बनी माला पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही, रेड बनाना (लाल केला), आम, नारियल के पौधे और कटहल उपहार स्वरूप भेंट…