बिलासपुर में करंट लगने से 6वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कूलर का प्लग लगाते समय छात्रा करंट की चपेट में आ गई।

सेमरताल गांव में रहने वाले रमेश धीवर की 11 वर्षीय बेटी दीपा धीवर छठवीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम उसने कूलर चलाने के लिए प्लग लगाया। और तभी अचानक उसे तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गई। परिवार ने तुरंत उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिवार को सौंप दिया। कोनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

और अब हादसे की असली वजह जानने के लिए तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की चेतावनी दी है। परिजन सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *