छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
सुबह से अब तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, जिसमें एक माओवादी मारा गया है। DRG और STF की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन माओवादियों की सटीक मौजूदगी की सूचना पर शुरू किया।फिलहाल मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद किए गए हैं, और सुरक्षाबल इलाके को घेरकर सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में एक से अधिक माओवादी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबल अब भी जंगल के भीतर सक्रिय हैं और ऑपरेशन को पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दे रहे हैं। जवानों ने जिस हिस्से में कार्रवाई की है, वह माओवादियों का सक्रिय इलाका माना जाता है। इस ऑपरेशन को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।