छत्तीसगढ़ में अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया अध्याय भिलाई से शुरू होगा।
रविशंकर स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेज़बानी के लिए BCCI की तकनीकी टीम से हरी झंडी मिल गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की टीम ने स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।
जगह की स्थिति, तकनीकी सुविधाएं और ज़मीन का नक्शा सभी मानकों के अनुसार पाए गए हैं।
क्या हुआ निरीक्षण में?
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) की टीम ने सीसीपीएल डायरेक्टर विजय शाह और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में BCCI टीम के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया।
टेक्निकल टीम में शामिल थे प्रभात सक्सेना, सचिन टांक और अजय तिवारी जैसे बोर्ड सदस्य।
मौके पर विधायक गजेंद्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
खेलगांव जैसा होगा पूरा क्षेत्र
रविशंकर स्टेडियम का विस्तार अब एक खेलगांव की तरह किया जाएगा।
यहां दर्शकों की क्षमता 40,000 से अधिक की जाएगी।
स्टेडियम के आसपास बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, रनिंग ट्रैक, हॉस्टल, बीसीसीआई कार्यालय, पार्किंग और प्रैक्टिस एरिया बनाए जाएंगे।
हस्तांतरण को मिली मंजूरी
टेक्निकल टीम की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि स्थान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।
अब हस्तांतरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
इसके लिए कलेक्टर और CSCS अध्यक्ष के हस्ताक्षर से दस्तावेज़ तैयार किए जाएंगे।
टीम की स्वीकृति से रास्ता साफ
सीएससीएस बोर्ड मेंबर अजय तिवारी ने कहा कि “स्टेडियम व आसपास का निरीक्षण किया गया। सभी पहलू अनुकूल पाए गए हैं। टीम ने सहमति दी है।