बस्तर मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था देख भड़के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर दौरे के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा अचानक मेडिकल कॉलेज पहुँचे। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में फैली अव्यवस्था देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण प्रमोद ककेम और भालू के हमले से घायल बस्तर फाइटर जवान रविन्द्र ओयाम से मुलाकात कर उनका हाल जाना। शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *