अगस्त में 10 दिन बैंकिंग ब्रेक, समय रहते निपटाएं जरूरी काम

छत्तीसगढ़ में अगस्त 2025 में बैंकिंग सेवाएं 10 दिन तक ठप रहेंगी, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है।इस महीने रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे पर्वों पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। हर रविवार और दो शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होने से बैंकिंग सेवाएं सीमित रहेंगी।

लोगों को नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और पासबुक अपडेट जैसे कार्य समय रहते निपटा लेना चाहिए।हालांकि UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और ATM सेवाएं इन छुट्टियों में भी सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

अगस्त में इन तारीखों को रहेंगे बैंक बंद:

  • 3 अगस्त (रविवार)
  • 9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन
  • 10 अगस्त (रविवार)
  • 15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त (शनिवार) – कृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 अगस्त (रविवार)
  • 23 अगस्त (चौथा शनिवार)
  • 24 अगस्त (रविवार)
  • 26 अगस्त (मंगलवार) – हरतालिका तीज
  • 31 अगस्त (रविवार)

अगस्त में लंबी छुट्टियों के कारण बैंकों में भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए समय पर योजना बनाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *