Neha Marda Success Story इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में गहना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मर्दा अब एक सफल बिजनेस वुमन बन चुकी हैं। खास बात यह है कि जिस बिजनेस से वे करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं, उसकी शुरुआत महज 10 रुपये के निवेश से हुई थी। उनका यह सफर आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।
प्रेग्नेंसी के बाद आया बिजनेस आइडिया
नेहा मर्दा ने खुद खुलासा किया कि उन्हें यह बिजनेस आइडिया अपनी एक निजी समस्या से मिला। प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने शरीर में कुछ बदलाव महसूस किए और उन्हें बॉडी ओडर की समस्या होने लगी।
Story में उन्होंने बताया कि बाजार में मिलने वाले कई ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स और डियोडोरेंट इस्तेमाल करने के बावजूद उन्हें खास फायदा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खुद ऐसा प्रोडक्ट बनाने का फैसला किया, जो नेचुरल और असरदार हो।
फिटकरी से तैयार किया खास ब्यूटी प्रोडक्ट
नेहा मर्दा की कंपनी फिटकरी से बना अंडरआर्म रोल-ऑन प्रोडक्ट बेचती है। यह प्रोडक्ट लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Neha Marda Success Story की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बेहद छोटे निवेश से शुरुआत की और देखते ही देखते उनका बिजनेस तेजी से बढ़ने लगा। आज उनकी कंपनी हर महीने करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है।
दो महीने में जुड़े लाखों ग्राहक
नेहा मर्दा के बिजनेस को शुरुआत से ही शानदार रिस्पॉन्स मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज दो महीने के भीतर उनकी कंपनी से दो लाख से ज्यादा ग्राहक जुड़ गए।
Neha Marda Success Story अब उन लोगों के लिए मिसाल बन चुकी है, जो कम निवेश में बड़ा बिजनेस शुरू करने का सपना देखते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रोडक्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
शार्क टैंक इंडिया में रखी थी पिच
नेहा मर्दा ने अपने बिजनेस आइडिया को ‘शार्क टैंक इंडिया’ में भी पेश किया था। वहां उन्होंने अपनी कहानी और प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से बताया।
Neha Marda Success Story सुनने के बाद शार्क अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल ने उन्हें 1 प्रतिशत इक्विटी के बदले 1.8 करोड़ रुपये की डील ऑफर की। नेहा ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। आज उनके प्रोडक्ट के इंस्टाग्राम पेज पर 24 मिलियन से ज्यादा ऑर्गेनिक व्यूज आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें – PM Modi Netherlands Cricket Speech हुआ वायरल
Praggnanandhaa Chess Win नेबढ़ायाभारतकामान
National Doubles Squash मेंअभय-वेलावनकीदमदारजीत, सेमीफाइनलमेंबनाईजगह