ईरान युद्ध के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! IB ने जारी किया अलर्ट

देशभर में एक नए तरह के ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें जालसाज ईरान युद्ध के नाम पर लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर पैसा और सोना ठग रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर Intelligence Bureau (आईबी) ने अलर्ट जारी किया है।

भावनात्मक तस्वीरों से लोगों को बना रहे निशाना

अधिकारियों के मुताबिक, ठग युद्ध पीड़ितों की मदद के नाम पर लोगों से चंदा इकट्ठा कर रहे हैं।
ये लोग सोशल और ऑफलाइन माध्यमों से डरावनी और भावुक तस्वीरें दिखाकर लोगों को प्रभावित करते हैं, जिनमें से अधिकांश तस्वीरें एडिट या फर्जी होती हैं।

लोग इन तस्वीरों को सच मानकर न केवल नकद पैसे बल्कि सोना और अन्य कीमती सामान भी दान कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा असर

जांच एजेंसियों के अनुसार Jammu and Kashmir इस घोटाले से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
यहां ठग घर-घर जाकर चंदा मांग रहे हैं और लोगों को झूठी कहानियां सुनाकर उनकी धार्मिक भावनाओं का फायदा उठा रहे हैं।

अधिकारियों को शक है कि यह वही पुराना नेटवर्क है, जो पहले अलगाववादी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने में शामिल रहा है।

करोड़ों की ठगी, सोना तक ले गए जालसाज

एजेंसियों के मुताबिक, इस फर्जी अभियान के जरिए अब तक करोड़ों रुपये की वसूली की जा चुकी है।
सिर्फ जम्मू-कश्मीर में ही यह घोटाला करीब 16 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

कुछ मामलों में लोगों ने अपनी जमापूंजी, सोने के गहने और घरेलू धातु तक दान कर दिए।

ऑफलाइन नेटवर्क से बच रहे पकड़ से

जांच में सामने आया है कि ठग जानबूझकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दूर रह रहे हैं।
वे ऑफलाइन तरीके से चंदा इकट्ठा कर रहे हैं और फर्जी रसीदें देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है।

देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल की आशंका

सुरक्षा एजेंसियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह पैसा कहां जा रहा है।
अधिकारियों को आशंका है कि इसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों और अलगाववादी नेटवर्क को मजबूत करने में किया जा सकता है।

इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए एजेंसियां सक्रिय रूप से जांच में जुटी हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *