CG Budget 2026: 1.72 लाख करोड़ का ‘संकल्प’ बजट, बदलेंगे छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में ‘संकल्प’ थीम पर आधारित यह बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह सुशासन से समृद्धि की दिशा में निर्णायक पहल है। राज्य निर्माण के समय जहां बजट लगभग 5 हजार करोड़ था, वहीं अब यह 35 गुना बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

10 बिंदुओं में जानें बजट की प्रमुख बातें
‘संकल्प’ थीम पर आधारित बजट

‘संकल्प’ के प्रत्येक अक्षर को विकास के सूत्र से जोड़ा गया है—समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और पॉलिसी से परिणाम।

बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस

बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं।

सरगुजा ओलंपिक के लिए 5 करोड़

अबूझमाड़ व जगरगुंडा में 2 एजुकेशन सिटी हेतु 100 करोड़

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़

बस्तर फाइटर्स के 1,500 नए पद

पांच बड़े मिशन लॉन्च

मुख्यमंत्री एआई मिशन

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन

मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं एनआईपीयूएन मिशन

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश

5 नए मेडिकल कॉलेज (दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, कुनकुरी)

आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़

बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान

रायपुर में एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट

शिक्षा और पोषण पर जोर

बस्तर को शिक्षा हब बनाने की योजना

आदिवासी क्षेत्रों में अतिरिक्त पोषण सहायता

ओबीसी छात्राओं के लिए रायपुर में 200 सीट का छात्रावास

महिला, युवा और किसान हितैषी प्रावधान

महिलाओं के नाम संपत्ति खरीद पर 50% पंजीयन शुल्क छूट

युवाओं के लिए 1,097 करोड़

गन्ना किसानों के लिए 60 करोड़ बोनस

तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए 60 करोड़

अधोसंरचना और सिंचाई परियोजनाएं

मटनार और देवरगांव बैराज निर्माण के लिए 2,024 करोड़

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़

औद्योगिक विकास को बढ़ावा

23 नए औद्योगिक पार्क

250 करोड़ का प्रावधान

निवेश और रोजगार सृजन हेतु 100 करोड़

पर्यटन और खेल को प्रोत्साहन

मैनपाट पर्यटन विकास

खेल उत्कर्ष मिशन के तहत 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 करोड़

एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ी उत्पादों को बढ़ावा

राज्य के पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर स्थानीय उत्पादों के शोरूम स्थापित किए जाएंगे।

बजट पेश करने से पहले विशेष क्षण

विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने से पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परंपरा का अनुसरण करते हुए विधानसभा की सीढ़ियों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *