AI समिट: टाटा बना रहा भारत का पहला AI डेटा सेंटर

नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के मंच से Tata Group के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भारत के एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि समूह देश का पहला बड़े पैमाने का एआई-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर विकसित कर रहा है।

चंद्रशेखरन के अनुसार, यह केंद्र अगली पीढ़ी की एआई ट्रेनिंग और इंफरेंस आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में 100 मेगावाट क्षमता स्थापित की जाएगी, जिसके लिए OpenAI के साथ साझेदारी की गई है। भविष्य में इसे बढ़ाकर 1 गीगावाट तक विस्तारित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि टाटा समूह सिलिकॉन, सिस्टम, डेटा सेंटर, एप्लिकेशन और एआई एजेंट्स तक व्यापक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना रहा है। उनके अनुसार, एआई सार्वजनिक सेवा वितरण और वैश्विक उद्यमों की कार्यप्रणाली को संरचनात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *