जगरगुंडा में लौटी रौशनी, 22 साल बाद बैंक खुला

सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बहाली के साथ विकास की नई शुरुआत दर्ज की गई है। जिला खनिज न्यास (DMF) मद से सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना तथा 22 वर्षों बाद बैंक शाखा की पुनर्स्थापना को स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जगरगुंडा, जो वर्ष 2006 के बाद सुरक्षा कारणों से सीमित संपर्क और सुविधाओं के अभाव से प्रभावित रहा, अब चरणबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ रहा है। शाम के समय अंधकार में डूब जाने वाला यह क्षेत्र अब सौर ऊर्जा से रोशन है, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है।

वर्ष 2003 में ग्रामीण बैंक में लूट की घटना के बाद बैंकिंग सेवाएं बंद हो गई थीं। वर्ष 2025 में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुलने से स्थानीय निवासियों को वित्तीय सेवाएं पुनः उपलब्ध हुई हैं।

कलेक्टर अमित कुमार के अनुसार, तहसील भवन, बस स्टैंड और हाईटेक नर्सरी सहित कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। सीएचसी भवन का कार्य भी निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाने की प्रक्रिया में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *