छत्तीसगढ़ की जनता को सीधे शासन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 8 जनवरी, गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं प्रदेश के नागरिकों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाएंगे।
मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन को जनसेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी शिकायतों के लिए भटकना न पड़े और उन्हें एक ही मंच पर समाधान उपलब्ध हो।
जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन जनता और सरकार के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ जमीनी समस्याओं को सीधे शासन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा।