छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा वीरता पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को यह पदक तीसरी बार मिलेगा।

राजधानी रायपुर से यातायात पुलिस के भुनेश्वर साहू को भी वीरता पदक मिलेगा। इसके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक, सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किया जाएगा।

इस बार छत्तीसगढ़ के कुल 12 जिलों के अधिकारी अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित होंगे। सबसे ज्यादा आठ अधिकारी दंतेवाड़ा के हैं।

वीरता पदक पाने वाले प्रमुख अधिकारी-कर्मी:
अंजू कुमारी, लालजी सिन्हा, भुनेश्वर साहू, संजय पोटाम, कमलेश मरकाम, दिनेश भास्कर, चैतराम गुरुपंच, हेमला नंदू, प्यारस मिंज, मनोज पुनेम और शहीद बुधराम कोरसा (सम्मान उनकी पत्नी को मिलेगा)।

राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) महेश राम साहू और ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी को मिलेगा।

भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) में अनिल कुमार कश्यप, हरिशंकर प्रताप सिंह, नरेश कुमार पैकरा, वली मोहम्मद शेख और अन्य शामिल हैं।

राज्य स्तरीय पुरस्कारों में गुरु घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार, शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *