संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल और छात्रावास का अचानक दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी व्यवस्था का निरीक्षण किया। छात्रावास में आधारभूत सुविधाओं की कमी देखकर उन्होंने चौथा और पांचवा तल पर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, नालियों की सफाई, बाउंड्रीवाल और सीसीटीवी मरम्मत के आदेश दिए।
अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत की और समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने और अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।