अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में एचआईवी/एड्स जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर स्थित अपने निवास से दो जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 19 जिलों में चलाया जाएगा, जहां जागरूकता का स्तर अपेक्षाकृत कम है।
हर जिले में दो वाहन स्कूलों में छात्रों को एचआईवी की रोकथाम और जानकारी देंगे। इसके साथ ही, कला जत्था दल और कॉलेज कार्यक्रमों के जरिए भी संदेश फैलाया जाएगा।
अभियान के तहत 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी, जिसमें एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसी दिन 5,000 पंचायतों में परामर्श सत्र और 70 स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। वर्तमान में राज्य में 8 एआरटी और 15 लिंक एआरटी केंद्र संचालित हैं, जहां लगभग 20,000 मरीजों को मुफ्त दवाएं मिल रही हैं।