रायपुर में सबसे बड़ी दही हांडी, पवनदीप राजन समेत कई कलाकार होंगे शामिल.

रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में राजधानी की सबसे भव्य दही हांडी प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति हर साल इस आयोजन को भव्य स्तर पर करती है। इस बार कार्यक्रम 16 और 17 अगस्त को होगा।

आयोजन के तहत 16 अगस्त की आधी रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जबकि 17 अगस्त को दही हांडी प्रतियोगिता की धूम रहेगी। संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन, भजन गायिका गीता बेन रबारी और लोकगायिका पूनम-दिव्या तिवारी मंच पर प्रस्तुति देंगी।

इसके अलावा ‘घंटा बाजा’ (ओडिशा) की टीम अपनी पारंपरिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाएगी। महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से आई गोविंदा टोलियां भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। हजारों लोग इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *