छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन बाद गतिविधि होगी तेज

राजधानी रायपुर में गुरुवार देर शाम हुई घंटेभर की बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 4 दिन बाद बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है। वर्तमान में कई जिलों में बिजली गिरने और मध्यम वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 8 अगस्त को अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश के चरम उत्तर क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कई स्थानों जैसे कुसमी और रायपुर में 5 सेमी, पाटन में 4 सेमी, लाभांडीह और सामरी में 3 सेमी बारिश दर्ज हुई। रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कांकेर समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *