छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक महिला ने पहले मोहल्ले की महिलाओं को लोन दिलवाया, फिर शेयर बाजार में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली। पीड़िता ज्योति यादव ने आजाद चौक थाना में शिकायत दी कि आरोपी महिला प्रेरणा शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाया। लेकिन लोन की रकम खुद रख ली और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की।
प्रेरणा ने ज्योति से ₹3,75,000 और अन्य महिलाओं से भी लाखों की ठगी की। मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की जांच जारी है और यह आशंका है कि और भी महिलाएं इस ठगी की शिकार हो सकती हैं।