राखी विद रक्षक: जवानों की कलाई पर बहनों का स्नेह, रक्षाबंधन पर भावुक हुआ हर चेहरा

जधानी के सिविल लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में रक्षाबंधन के अवसर पर ‘राखी विद रक्षक, डोरी प्रेम का’ विशेष आयोजन हुआ। इस भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें BSF, ITBP, छत्तीसगढ़ पुलिस और ओडिशा के जवान शामिल हुए। महिलाओं ने सैनिकों को राखी बांधते हुए कहा, “जब आप जागते हैं, तभी हम चैन से सो पाते हैं।” इस आयोजन में बहनों ने अपने स्नेह और कृतज्ञता की डोर जवानों की कलाई में बांध दी।

डॉ. लाल उमेद ने कहा कि यह आयोजन उन वीर जवानों के लिए समर्पित है जो हर त्योहार पर घर से दूर रहते हैं, ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें। उन्होंने साइबर अपराध और नशे की चुनौती पर भी चेताया और जागरूकता की आवश्यकता बताई। आईपीएस राजेश कुकरेजा ने रक्षाबंधन पर हेल्पिंग हैंड्स की इस पहल को पूरे पुलिस परिवार के लिए सम्मानजनक बताया। उन्होंने कहा कि जवानों की कलाई में राखी बांधकर बहनों ने भारत के सुरक्षाकर्मियों को एकजुट किया है।

कार्यक्रम में महिला विंग की बबीता अग्रवाल ने कहा, “जब जवान मुस्कराते हैं, तो हमें रक्षाबंधन का सही अर्थ महसूस होता है।”

इस आयोजन ने न केवल एक पर्व को जीवंत किया, बल्कि सुरक्षा, सेवा और भाईचारे का संदेश भी समाज को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *