बिलासपुर NTPC प्लांट में हादसा, प्लेटफॉर्म गिरने से 1 की मौत, 4 घायल.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित NTPC प्लांट के यूनिट-5 में बुधवार, 6 अगस्त को एक गंभीर औद्योगिक दुर्घटना हुई। नवीन स्ट्रक्चर के निर्माण कार्य के दौरान अचानक प्लेटफॉर्म गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

एसएसपी रजनेश सिंह ने मजदूर की मृत्यु की पुष्टि की है। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची, क्योंकि आशंका है कि 2 से 3 और मजदूर मलबे में दबे हो सकते हैं।दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए NTPC प्रबंधन और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है

घटना के बाद प्लांट परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *