रात में किसान के बाड़ी में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कंकालिन गांव में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ जंगल से निकलकर किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस गया। बलराम गोटी अपने घर के पास मुर्गी पालन करते हैं और आशंका है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ उनके परिसर में आ गया। लेकिन बाड़ी में लगे लोहे के तार में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया।

तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की स्थानीय टीम मौके पर पहुंची और लोगों को दूर रहने की सलाह दी। फिलहाल तेंदुआ बाड़ी के भीतर ही है। वन विभाग रायपुर से विशेषज्ञ टीम और पिंजरे के आने का इंतजार कर रही है, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। वन अमले ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आसपास के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *