CG व्यापम परीक्षा में सख्त ड्रेस कोड, आधी बांह वाले कपड़े अनिवार्य

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) द्वारा 3 अगस्त को आयोजित प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा में सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे। जूते नहीं, केवल चप्पल पहनने की अनुमति है। बेल्ट, टोपी, घड़ी, पाउच व पर्स जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक में आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जाएगी। परीक्षा 11 बजे से 1:15 बजे तक होगी, लेकिन गेट 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मी द्वारा की जाएगी। सभी केंद्रों में जैमर, दीवार घड़ी और सुरक्षा फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *