राज्य में शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा, 1227 व्याख्याता पदोन्नत.

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को उनका हक दिलाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। 23 जुलाई को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1227 व्याख्याताओं के लिए पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन व्याख्याताओं को विषय आधारित काउंसिलिंग प्रक्रिया के ज़रिए नई पदस्थापना दी जाएगी। जिन विषयों में पदोन्नति हुई है, उनमें गणित, अंग्रेज़ी, हिंदी, इतिहास, जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीति शास्त्र आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। बीते एक वर्ष में विभाग द्वारा 7000 से अधिक शिक्षकों को पदोन्नति दी जा चुकी है। साथ ही प्रयोगशालाओं को सशक्त करने हेतु 2621 विज्ञान प्रयोगशाला सहायक शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है।

30 अप्रैल को 2900 प्राचार्यों की पदोन्नति की गई थी और उनकी भी काउंसिलिंग जल्द की जाएगी। वहीं, ई संवर्ग के प्राचार्यों का मामला न्यायालय में लंबित है और निर्णय के अनुसार कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *