छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी, जहां ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि वे पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे और किसी से ठीक से बातचीत नहीं कर रहे थे। यह घटना 16 जुलाई की देर रात डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुदुम रेलवे स्टेशन की है। स्टेशन मास्टर शंकरलाल ठाकुर रात 8 बजे से अपनी ड्यूटी पर थे, लेकिन करीब 12 बजे उन्होंने चलती मालगाड़ी के नीचे लेटकर अपनी जान दे दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बेहद विचलित करने वाली थी, जिसमें उनका सिर धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक किसी निजी तनाव या कर्ज की वजह से काफी परेशान थे।पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में भेज दिया