तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं, जिनमें एक भाई-बहन भी थे। सभी की उम्र 5 से 8 वर्ष के बीच बताई गई है।

चारों बच्चे तीन अलग-अलग परिवारों से थे। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे खेलने के बाद नहाने तालाब गए थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन शोक में डूबे हुए हैं। गांव में मातम का माहौल है, हर आंख नम है और पूरा इलाका इस त्रासदी से व्यथित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *