प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता जारी है. पिछले हफ्ते से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कुछ गावों में लोगों के घरों में पानी घुस जाने के कारन काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश मनें गुरुवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं. विशेषकर रायपुर, दुर्ग और आसपास के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है.
दुर्ग जिले में 13 सेमी, बालोद में 12 सेमी और अहिवारा में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई। मोंगरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद शिवनाथ नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। दुर्ग रेलवे स्टेशन की लाइनें पानी में डूब गई हैं, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में औसतन 13.2 मिमी बारिश हुई है, जिससे अब तक की कुल वर्षा 343.6 मिमी पहुंच गई है, जो सामान्य से 15% अधिक है।
11 जुलाई से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है, लेकिन फिलहाल राज्यभर के नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।