छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पर प्रभाव पड़ रहा है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी कड़ी में दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है।9 जुलाई (बुधवार) और 10 जुलाई (गुरुवार) को जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्र में लगातार भारी बारिश से कई पुल और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। गांवों से स्कूल तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है। ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।