अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। लंदन के लिए रवाना हो रही एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, और यह हादसा कस्टम कार्गो ऑफिस के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि यह एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट थी, जो जैसे ही रनवे से उड़ी, एयरपोर्ट की बाउंड्री पार करने से पहले ही उसमें जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद विमान अचानक नीचे गिरा और जमीन से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन और एयरपोर्ट सुरक्षा दल मौके पर तैनात हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से चल रहा है।
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने यात्री सुरक्षित हैं या कितने को चोटें आई हैं, लेकिन प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी है। एयर इंडिया और DGCA ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश कई सवालों को जन्म देता है। क्या विमान में तकनीकी खराबी थी? क्या टेकऑफ के समय कोई सिस्टम फेल हुआ? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।
फिलहाल, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है और फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। यह हादसा न सिर्फ यात्रियों के लिए बल्कि विमानन सुरक्षा मानकों के लिए भी बड़ी चेतावनी है।
यह भी पढ़ें – पुरी में क्यों जुट रही है लाखों की भीड़? 27 जून को होने वाली रथ यात्रा में है खास रहस्य
ओडिशा से अबू धाबी के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, जानें क्या है टाइमिंग और कितना है किराया?