शाइला की हत्या- जीजा ने छाती पर बैठकर दबाया गला, भाभी ने पकड़े हाथ: सहारनपुर केस की रूह कंपा देने वाली कहानी
सहारनपुर, 25 नवंबर 2024: उत्तर प्रदेश के नानौता कस्बे में 18 वर्षीय युवती शाइला की निर्मम हत्या ने सभी को हिलाकर रख दिया। शाइला की लाश बोरे में बंद नहर में मिली। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या शाइला के परिवार ने ही की।
प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह
शाइला का प्रेम प्रसंग उसकी भाभी के भाई से था। परिवार इस रिश्ते का कड़ा विरोध कर रहा था। आरोप है कि शाइला के माता-पिता, जीजा और भाभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
छोटी बहन ने खोला कत्ल का राज
पुलिस को यह मामला तब सुलझा, जब शाइला की छोटी बहन आयशा ने देवबंद थाने में लिखित शिकायत दी। आयशा ने आरोप लगाया कि माता-पिता ने उसे घर से दूर भेजकर शाइला का कत्ल किया। उसने पुलिस को बताया कि परिवार उसके प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज था।
हत्या की दिल दहला देने वाली साजिश
जांच में सामने आया कि हत्या के दिन जीजा ने शाइला की छाती पर बैठकर उसका गला दबाया। भाभी ने उसके हाथ पकड़े और परिवार के अन्य सदस्यों ने शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया।
पुलिस की तफ्तीश
25 नवंबर की सुबह नानौता पुलिस को नहर में बोरे में बंद लाश मिलने की सूचना मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।