छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी: केंद्र ने दी 147.66 करोड़ की मंजूरी

चित्रोत्पला फिल्म सिटी और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर निर्माण की योजना के तहत छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया आयाम।

Raipur, 29 नवंबर 2024:

छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी निर्माण की मांग को पूरा करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य को 147.66 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

इस राशि में से 95.79 करोड़ रुपए का उपयोग रायपुर के माना तूता क्षेत्र में चित्रोत्पला फिल्म सिटी निर्माण के लिए होगा। वहीं, 51.87 करोड़ रुपए की लागत से वहीं पर जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा।

इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ में पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने में मदद करेगा। इसके साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर इन परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव रखा था। इन योजनाओं में वेलनेस रिसॉर्ट और नेचर सिटी भी शामिल थे।

पर्यटन मंत्रालय के इस निर्णय से राज्य में फिल्म टूरिज्म के द्वार खुलेंगे। फिल्म सिटी निर्माण न केवल स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *