मुंगेली में सात सड़कों का निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर

मुंगेली सड़क निर्माण, अरुण साव, छत्तीसगढ़ समाचार,

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जिले की सात सड़कों के निर्माण के लिए कुल 20 करोड़ 30 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल और अनुमोदन के बाद यह निर्णय लिया गया है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होने के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सात सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

स्वीकृत राशि से मुंगेली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें मुंगेली जिला मुख्य मार्ग नवरंगपुर से डी-3 हेडपुल तक 1.10 किलोमीटर सड़क, रेहुंटा से लाखासार तक 2.40 किलोमीटर सड़क, डिंडौरी गौठान से सूरजपुरा सरहद तक एक किलोमीटर मार्ग और मुंगेली जिला मुख्य मार्ग से सुकली बस्ती तक 0.75 किलोमीटर सड़क शामिल है।

लोरमी विकासखंड में भी होंगे सड़क निर्माण कार्य

लोरमी विकासखंड के अंतर्गत भी तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें रोहित पटेल के घर से खुड़िया मेन रोड तक 2.30 किलोमीटर सड़क, धोबघट्टी केनाल मार्ग पर पुल-पुलिया सहित 3.40 किलोमीटर सड़क तथा साजा नहर सारिसताल राममंदिर से भदरवार पुल तक तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सभी स्वीकृत कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया है, ताकि लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ मिल सके।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

इन परियोजनाओं के पूरा होने से मुंगेली जिले में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे स्थानीय लोगों, किसानों और अन्य यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। मुंगेली में सात सड़कों का निर्माण जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।




यह भी पढ़ें – सरदारवल्लभभाईपटेलकीजयंतीपरसीएमनेश्रद्धांजलिअर्पितकरकियानमन।


ईंधन निर्यात शुल्क में बड़ा बदलाव, पेट्रोल पर टैक्स खत्म; डीजल और एटीएफ महंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *