छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में जल्द ही 240 ई-बसे चलाई जाएंगी। इनसे पर्यावरण संरक्षण और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित होंगी।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में जल्द ही 240 ई-बसे चलाई जाएंगी। इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन स्मार्ट सिटी मिशन और सिटी बस सेवा के तहत किया जा रहा है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और बेहतर परिवहन सुविधा का लक्ष्य रखा गया है।
शहरों में ई-बसे आवंटन:
- रायपुर: 100 बसों के लिए 27.23 करोड़ रुपए स्वीकृत।
- दुर्ग-भिलाई: 50 बसों के लिए 11.45 करोड़ रुपए स्वीकृत।
- बिलासपुर: 50 बसों के लिए 11.45 करोड़ रुपए आवंटित।
- कोरबा: 40 बसों के लिए 9.09 करोड़ रुपए स्वीकृत।
14.33 करोड़ की स्वीकृति:
स्मार्ट सिटी रायपुर को इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन और जरूरी सुविधाओं के लिए 14.33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।
उन्नत परिवहन का लक्ष्य:
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और जनता को आधुनिक परिवहन सेवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इलेक्ट्रिक बसें सस्ती, किफायती और प्रदूषण रहित यात्रा सुनिश्चित करेंगी।
ई-बसे के उपयोग:
ई-बसे प्रदूषण रहित और सस्ती परिवहन सुविधा प्रदान करती हैं। ये ईंधन की बचत करती हैं और कार्बन उत्सर्जन को कम करती हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है और यात्रियों को किफायती यात्रा अनुभव मिलता है।