क्रिकेट जगत के ‘किंग’ Virat Kohli ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar: The Revenge देखी और उसका दिल खोलकर रिव्यू किया। विराट की तारीफों ने फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।
Ranveer Singh की यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब विराट कोहली जैसे दिग्गज की सराहना ने इसे और खास बना दिया है।
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने भारत में इससे पहले ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। उन्होंने कहा कि फिल्म ने उन्हें चार घंटे तक पूरी तरह बांधे रखा और एक पल के लिए भी बोरियत महसूस नहीं हुई।
उन्होंने फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar को ‘जीनियस’ बताते हुए कहा कि उनका टैलेंट और विजन फिल्म में साफ नजर आता है। वहीं रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए विराट ने कहा कि इस फिल्म के बाद अभिनेता एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं।
विराट की इस सराहना से आदित्य धर भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट को ‘एक पीढ़ी में जन्म लेने वाला महान खिलाड़ी’ बताया। उन्होंने कहा कि विराट जैसे दिग्गज से मिली यह तारीफ उनके लिए बेहद खास है।
‘Dhurandhar: The Revenge’ को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। Aamir Khan, Vicky Kaushal, Anupam Kher, Ayushmann Khurrana और Alia Bhatt जैसे कई सितारे भी फिल्म की सराहना कर चुके हैं।
फिल्म की लगातार शानदार कमाई और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ यह साबित कर रहा है कि ‘Dhurandhar 2’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है।