बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, बेटियों के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन ‘ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स’ के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाना था…