महासमुंद में 25 करोड़ का धान घोटाला: चूहे-गाय पर ठीकरा, उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सामने आया धान घोटाला राज्य की खरीदी और भंडारण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जिले के पांच प्रमुख धान संग्रहण केंद्रों से 81,620 क्विंटल धान के गायब होने का मामला उजागर हुआ है, जिससे सरकार को लगभग 25 करोड़ 30 लाख रुपये का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ…