कोरबा में डायरिया का कहर: दो की मौत, 12 से ज्यादा बीमार, गांव में दहशत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पाली में डायरिया का प्रकोप गहराता जा रहा है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। दर्री पारा मोहल्ले में रहने वाले 60 वर्षीय संपत्त सिंह की मौत इलाज में देरी के चलते हुई। वहीं, बाबूलाल गोड़ की भी रविवार को मौत हो गई।

बीमार ग्रामीणों में गनपत, सुकरिया बाई, राम लाल देवशनिया, मान सिंह, नीरा बाई, पार्वती, सावित्री, राजु, हिरमतिया, काजल रूप सिंह, तिलेश्वर और अन्य शामिल हैं। सभी का इलाज पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *