रायपुर में चुनावी ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर चार शिक्षक निलंबित। जानिए पूरी खबर और प्रशासन की सख्त कार्रवाई।
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के दौरान चुनावी कार्य में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर में चुनाव सामग्री वितरण केंद्र पर चार शिक्षक शराब के नशे में पाए गए। इस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए चार शिक्षक को निलंबित कर दिया।
जांच में सामने आया मामला
घटना की पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनेन्द्रगढ़ के सहायक चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई। जांच में यह पाया गया कि अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार पाण्डेय, अभय कुमार कुजूर और सुनील टोप्पो चुनावी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में थे। यह आचरण सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 और 23 का उल्लंघन है। इसे चुनावी कार्य में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता माना गया इस कारन चार शिक्षक को निलंबित कर दिया।।
तत्काल निलंबन, मुख्यालय किया निर्धारित
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, भरतपुर निर्धारित किया गया है।