छत्तीसगढ़ में पत्नी ने अफेयर के शक में पति की हत्या कर दी। थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर किया,छत्तीसगढ़ में पत्नी ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, उसने पुलिस से कहा कि उसका पति अफेयर के शक में उसे लगातार प्रताड़ित करता था। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के बघर्रा गांव की है, जहां मृतक घोरेलाल पुरी अपनी पत्नी के साथ रहता था।
छठी कार्यक्रम से लौटते वक्त बढ़ा विवाद
सोमवार को पति-पत्नी पड़ोसी धनीराम के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटने के बाद घोरेलाल ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसका कार्यक्रम में आए मेहमानों से अफेयर है। इसी बात पर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद घोरेलाल दोपहर में सोने चला गया। गुस्से में पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पति के गले पर वार कर दिया।
पत्नी ने खुद किया सरेंडर
हत्या के बाद पत्नी सीधे थाने पहुंची और पुलिस से कहा – “मैंने अपने पति को मार डाला है।” एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि घोरेलाल अपनी पत्नी पर शक करता था और उसे दूसरों से बात करने से रोकता था। इस वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे।
पुलिस जांच जारी, आरोपी महिला जेल भेजी गई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने हत्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।