आशीर्वाद का दीया: बिलासपुर में जलेंगे 10 लाख दीप, घर-घर रोशन होगा
बिलासपुर जिले में 17 सितंबर को दीप प्रज्वलन का बड़ा आयोजन होगा। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत करीब 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।…