छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। Arundev Gautam DGP बनने के बाद अब राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।
बता दें कि अरुणदेव गौतम पिछले 17 महीनों से प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे थे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया है। Arundev Gautam DGP की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम फैसला माना जा रहा है।
लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और अपराध नियंत्रण के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। Arundev Gautam DGP बनने के बाद उनकी प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था मजबूत करना, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार शामिल माना जा रहा है।
अरुणदेव गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव के रहने वाले हैं। किसान परिवार में जन्मे गौतम ने शुरुआती शिक्षा गांव में पूरी की। इसके बाद प्रयागराज और दिल्ली में उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और राजनीति विज्ञान में एमए करने के बाद जेएनयू से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।
कई जिलों में एसपी और आईजी रह चुके हैं
आईपीएस सेवा जॉइन करने के बाद उन्हें पहले मध्य प्रदेश कैडर मिला था। बाद में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुना। Arundev Gautam DGP बनने से पहले वे कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं।
उन्होंने पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, प्रशासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा जैसे विभागों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनकी कार्यशैली की काफी सराहना हुई थी।
नक्सल मोर्चे पर निभाई बड़ी भूमिका
वर्ष 2009 में राजनांदगांव नक्सली हमले के बाद अरुणदेव गौतम को वहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। बाद में झीरम घाटी हमले के बाद उन्हें बस्तर का आईजी बनाया गया, जहां उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कानून व्यवस्था संभाली। Arundev Gautam DGP के रूप में अब उनसे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस सुधार को लेकर बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें – US-Iran Tensions: ट्रंप की हत्या पर ₹558 करोड़ इनाम का दावा
Gig Workers Protest: पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ हड़ताल
Thailand Open में सिंधू-सात्विक का धमाल