जशपुर में अवैध क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध क्लिनिक को सील कर दिया।

गिरांग मोड़ स्थित ‘मां भवानी आरोग्य संस्था’ नामक क्लिनिक को औचक निरीक्षण के दौरान बिना वैध पंजीयन संचालित पाया गया। अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन संचालक कोई प्रमाण नहीं दिखा सका।

स्थिति स्पष्ट होते ही प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना पंजीयन और नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लिनिकों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *