मुंबई में चल रहे फैशन वीक में इस बार ग्लैमर और स्टाइल का शानदार संगम देखने को मिल रहा है। इसी बीच अनीत पड्डा ने अपने रैंप वॉक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ‘सैयारा’ फेम यह एक्ट्रेस डिजाइनर अनीता अरोड़ा के लिए शोस्टॉपर बनकर उतरीं और अपने लुक से दर्शकों का दिल जीत लिया।
जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में ‘Out of Office’ कलेक्शन पेश किया गया, जिसमें अनीत पड्डा का अंदाज बेहद खास नजर आया। व्हाइट और ब्लू कलर पैलेट में तैयार यह आउटफिट स्टाइल और कम्फर्ट का बेहतरीन उदाहरण था।
इस कलेक्शन की खास बात इसका हैंडक्राफ्ट टेक्सचर और ट्रेंडी डिजाइन रहा, जिसने पूरे लुक को एलिगेंट टच दिया। अनीत के क्लासिक शूज ने भी उनके लुक में चार चांद लगा दिए और फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इससे पहले अदिति राव हैदरी ने भी रैंप वॉक कर सबको प्रभावित किया। उन्होंने मिडनाइट ब्लू लहंगे में शानदार एंट्री की, जिसे मॉडर्न टच देने के लिए ट्रेंच कोट के साथ स्टाइल किया गया था।
फैशन वीक में अब तक तमन्ना भाटिया, डायना पेंटी, शनाया कपूर, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और दिशा पाटनी जैसे कई सितारे अपने-अपने डिजाइनर्स के लिए शोस्टॉपर बन चुके हैं।
कुल मिलाकर, इस फैशन वीक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार फ्यूजन देखने को मिल रहा है, जिसमें अनीत पड्डा का यह लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।